अयोध्या, अप्रैल 11 -- बीकापुर। दशरथपुर में लगी भीषण आग से तीन गरीब परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इस दुखद घटना से जहां परिवारों पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा। इस सदमे के कारण राधेश्याम निषाद की पत्नी का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी राजन पांडेय ने तत्काल अपने सुपुत्र जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय को मौके पर भेजकर पीड़ित राधेश्याम निषाद के परिवार को खाद्य सामग्री और 2000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस मौके पर रामचंद्र निषाद, प्रधान हरिप्रसाद निषाद, प्रधान सुरेश निषाद, अशोक निषाद, मुकेश निषाद, पिपरी, रामबली निषाद, मनोज निषाद, साधु, रजित राम निषाद, सतृहन निषाद सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.