मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- साहेबगंज। राजेपुर ओपी क्षेत्र की सरैया पंचायत के बल्थी नरहर गांव में गुरुवार को आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। मुखिया सरोज पासवान ने बताया कि करीब पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निपीड़ितों में देवनाथ राम, दीनानाथ राम, गुड्डू कुमार राम, राजकुमार राम, ब्रजकिशोर राम शामिल हैं। अग्निपीड़ितों ने ओपी पुलिस को आवेदन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...