मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- ​राजगढ़। क्षेत्र के भीटी गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों गेंहू की फसल में आग लगने से दो किसानों का पांच बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी। मौके जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरफ आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो पायी। क्षेत्र के भीटी गांव निवासी किसान अखिलेश सिंह उर्फ भोला तथा अरविंद सिंह उर्फ गुड्डू के खेत में बोए गए गेंहू की फसल में शनिवार की शाम आग लग गयी। कुछ ही क्षण में आग विकराल रूप धारण कर लिया। गेंहू की फसल से उठ रही आग की लपटें व धुंए का गुब्बार देख ग्रामीण व किसान मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने का इंतजाम न होने पर ग्रामीणों ने हरे पेड़ की टहनियों व बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाया तब तक अखिलेश सिंह का दो बीघा तथा अरविंद सिंह का तीन...