बांदा, नवम्बर 29 -- बांदा। संवाददाता खलिहान में रखी 15 बीधा धान की फसल में आग लग गई। आग की लपटें देख हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली घटना के डेढ़ घंटा बाद मौके पहुंची दमकल ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक पूरी फसल जल कर राख हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिसंडी गांव निवासी हरिकृष्ण मौर्य शुक्रवार को अपने खलिहान में धान की फसल की मड़ाई कर रहा था। शाम को वह अपने परिवार के साथ घर खाना खाने आ गया। जैसे की घर पहुंचा ही था कि उसकी धान की फसल में आग लग गई। देखते ही देाखते पूरी फसल जलने लगी। सूचना पाकर हरिकृष्ण भी खेत पहुंच गया। मामले की सूचना दमकल को दी गई। सूचना के डेढ घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल ने जबतक आग बुझाया तब तक पूरी फसल जल कर खाक हो गई। हरिकृष्ण मौर्य ने बताया कि उसके खलिहान में 15...