श्रावस्ती, अप्रैल 23 -- श्रावस्ती। नवीन माडर्न थाना क्षेत्र के गणेशीजोत गांव निवासी राम गोपाल के फूस के छप्पर में गुरुवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर से आग की लपटें उठती देख परिजनों ने शोर मचाने के साथ ही आग बुझाने की कोशिश शुरू की। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता आग ने पड़ोसी सुंदर के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पुलिस व फायर विभाग को दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान आग की चपेट में आने से दोनों घर में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- किठूरा में भीषण अग्निकांड, आठ फूस मकान जलकर राख पीड़ितों ने बताया कि आग से घर में खड़ी बाइक, साइकिल, पंपिंग सेट, 20 क्विंटल गेहूं, 10 क्विंटल धान, मोबाइल फोन व 10 हजार रुपए नकदी जल गई है। यह भी पढ़ें- ...