मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र की पटसारा पंचायत के वार्ड 12 सखौरा गांव में जीतू राम के घर में सोमवार शाम आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक देवन राम के घर को भी आग ने आगोश में ले लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीओ अंकुर राय ने बताया कि कर्मी से रिपोर्ट मांगी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...