मधुबनी, मार्च 31 -- बिस्फी। प्रखंड अंतर्गत सिंघिया पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या सात में सोमवार की रात आग लगने से दो घर जल गये। आग से राम विलास राम, रामश्रृष्ठ राम का आवासीय घर जल कर नष्ट हो गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गयी। घर में सोये लोग जैसे-तैसे जान बचाकर भागने में सफल रहे। अग्निकांड में घर के अन्दर रखा हुआ खाद्यान,कपड़ा,फर्नीचर सहित अन्य हजारों रूपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया। अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवार पूरी तरह से बेघरवार हो गया है। अग्निकांड की सूचना बिस्फी सीओ को दे दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.