मधुबनी, जनवरी 7 -- घोघरडीहा। मंगलवार की अहले सुबह सुदै रतौली पंचायत के नवटोली वार्ड संख्या सात में आग लगने से दो परिवारों के दो घर जलकर राख हो गये। इस अगलगी में घर मे रखे अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, नकदी व अन्य जरूरी सामान व आवश्यक दस्तावेज जलकर राख हो गये। लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नही । ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अगलगी की इस घटना में राम प्रीत मंडल के एक घर और अर्जुन मंडल के एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग इतनी भयावह थी कि घरों में बंधी दो बकरी बुरी तरह झुलस कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की देर रात सभी लोग खाना खाकर गहरी नींद में थे। इसी बीच आग की लपटें उठती देख पास -पड़ोस के ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर गृह स्वामी बाहर निकले, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। घरों में रखे साम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.