मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के रामपुरमणि पंचायत के कुलेसरा डीह गांव में मंगलवार को आग लगने से दो घर जल गए। इस घटना में दो लाख से अधिक की संपत्ति जलने की बात बताई जा रही है। पीड़ित ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग से सब कुछ जल गया। पंचायत के मुखिया राहुल कुमार ने बताया कुलेसरा डीह गांव में आग लगने से टुनटुन राय व शत्रुघ्न राय के घर और उसमें रखा सभी सामान जल गया है। वहीं अधवारा गांव में किरण देवी ठाकुर के घर में भी आग लग गई, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से पूरी तरह घर जलने से बच गया। इसे आंशिक नुकसान हुआ है। सकरा सीओ संजीव कुमार ठाकुर ने दो घर जलने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.