रुद्रपुर, जून 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खानपुर पूर्व क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में मंगलवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड में दो कच्चे मकान पूरी तरह जल गए। आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर के टुकड़े लगने से एक ग्रामीण घायल हो गया। घटना के समय दोनों परिवारों के सदस्य काम पर गए हुए थे। आग से नकदी और जेवरात समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम शिवपुरी निवासी श्रुति शिकारी पत्नी मिथुन शिकारी और दर्शन दास पुत्र सुनील दास के मकान एक-दूसरे से सटे हुए हैं। मंगलवार सुबह अचानक श्रुति शिकारी के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस में दर्शन दास के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण सफलता नहीं मिल...