इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- भरथना। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चंदेलन में बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक खेतों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते करीब दस बीघा क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे खेतों में भूसा बनने के लिए पड़ा गेहूं का अवशेष जलकर राख हो गया। आग से ग्राम ऊमरसेड़ा निवासी घासीराम और प्रमोद के खेत प्रभावित हुए। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- अग्निकांड : हवाओं ने भड़काई आग, सबमर्सिबल और दमकल से बुझी समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.