इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- उदी। थाना पछायगांव क्षेत्र के गांव नायकपुरा में सोमवार दोपहर गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर पहुंची दमकल टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार इस घटना में करीब दो से तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गांव निवासी गोविंद और अवनीश के खेतों में आग लगी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- ग्यारह हजार की लाइन से गिरी चिंगारी,तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...