हमीरपुर, मार्च 7 -- मौदहा, संवाददाता। सिजवाही गांव में अज्ञात कारणों आग लगने से दो परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। जबकि दूसरी घटना में नायकपुरवा में लगी आग से गृहस्थी के साथ भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिजवाही निवासी जगदीश उर्फ लोटन के घर में शुक्रवार की शाम अज्ञात कारणों आग लग गई। जिससे उसके घर का छप्पर व वहां रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। यह देख जगदीश ने पड़ोसियों की मदद से आग पर धूल, पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान आग पड़ोसी कृष्ण बिहारी सिंह के घर को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने गांव में लगे समरसेबल पंप के सहारे किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक जगदीश की घर गृहस्थी व अनाज आदि जलकर राख में बदल गए। इसके अलावा कृष्ण बिहारी को भी आग से अच्छा खास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.