लखीमपुरखीरी, जून 21 -- ईसानगर के कटौली कस्बे में आग लगने के कारण तीन दुकानें और रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग बुझने तक दुकानदारों का लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। कटौली कस्बे में जीवन लाल और रामनरेश कम्प्यूटर और मोबाइल बिक्री और रिपेयरिंग का काम करने के लिए सड़क के किनारे लोहे के खोखे में दुकान खोल रखे थे। दोनों खोखों के बीच नमो शुक्ला लकड़ी के खोखे में मोबाइल और कम्प्यूटर की दुकान चलाते थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोस स्थित भगत की चाय की दुकान पर चाय पी रहे लोगों ने नमो की दुकान से धुंआ उठता देख शोर मचाया। यह भी पढ़ें- अग्निकांड में तीन दुकानें जलकर हुई खाक दुकानदारों के घर दूर होने के चलते उनको खबर देकर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास...