सीतामढ़ी, मार्च 6 -- सीतामढ़ी। बेलसंड नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात में की देर रात टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगने से करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना दो मार्च की रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दिलीप टेंट हाउस के मालिक दिलीप कुमार को शोरगुल सुनाई दिया। जब वह घर से बाहर निकले तो देखा कि उनके गोदाम से आग की तेज लपटें उठ रही हैं।इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हालांकि तब तक गोदाम में रखे कालीन 25 पीस, कारपेट 100 पीस, तिरपाल 20 पीस, गद्दा 50 पीस, महाराजा सेट पांच पीस, जाजिम, पंडाल का कपड़ा, टेबल-कुर्सी समेत अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित के अनुसार आग से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ...