आग से झोपड़ीनुमा घर समेत गेहूं की फसल जलकर राख
सासाराम, अप्रैल 4 -- राजपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कपसिया गांव में विनोद राम के झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। इस दौरान घर में रखी चौकी, कुर्सी, टेबल, बिछावन समेत दैनिक उपयोग के लिए रखे गए कई सामान जलकर राख हो गये। वहीं तेज हवा के कारण आग की चिंगारी खेत तक पहुंच गई। देखते हीं देखते सुनिल सिंह, राजेन्द्र सिंह, लोही सिंह, तारकेश्वर सिंह के डेढ़ बीघे में लगी फसल जलकर राख हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस अग्निशमन दल के साथ मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.