बोकारो, मई 25 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। आग से झुलसकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो जाने का एक मामला सामने आया है। यह घटना ओरदाना में आयोजित मंडा पर्व के दौरान घटी। ग्रामीणों के सहयोग से आग से झुलसे व्यक्ति को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां रात ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रितु कुमारी ने प्राथमिक उपचार की। जानकारी अनुसार रविवार की रात ओरदाना गांव में आयोजित मंडा पर्व के दौरान लगाए गए मेला में मिठाई बना रहे गिरिडीह जिला के बगोदर तिरला मोड़ निवासी रीता महतो(50 वर्ष) आग से झुलस गया। बताया जाता है कि जब मिठाई बनाने के क्रम में रीता महतो कढ़ाई में तेल डाल रहा था, तभी तेल का कुछ भाग आग में गिर गया,जिससे आग की तेज लपटें निकलने लगी, जिसकी चपेट में वह आ गया और झुलस गया। यह भी पढ़ें- गिद्दी में ह...