दुमका, फरवरी 27 -- दुमका, प्रतिनिधि।आग से झुलसे हाइवा चालक संतोष कुमार की पश्चिम बंगाल के सिउड़़ी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को लेकर दुमका आ गए। पीजेएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दोनों चालक व खलासी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए। अगलगी की यह घटना बुधवार को देर रात में दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत रिंग रोड में हुई। इस अगलगी की घटना में दो कंटेनर सहित चार वाहने जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद हाइवा चालक एवं खलासी जिंदा जल गए। खलासी की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि चालक की पश्चिम बंगाल के सिउड़ी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। हाइवा चालक संतोष कुमार बिहार के बांका जिला अन्तर्गत बेलहर के कैलाश पहाड़ी गांव का निवासी था। चालक शादीशुदा था और दो बच्चे का पिता था। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.