मेरठ, अप्रैल 7 -- लोहियानगर के उमरनगर में आग लगने से झुलसे युवक की भी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी की रविवार को मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। लोहियानगर के उमरनगर निवासी 30 वर्षीय जुबैर पुत्र हारून कपड़ा कारोबारी थे। घर पर ही पावरलूम मशीन लगाई थी। तीन साल पहले भगत सिंह मार्केट पीर वाली गली निवासी मेहराज की बेटी निदा से निकाह हुआ था। जुबैर शराब पीने का आदी हो गया था और इसी बात को लेकर दोनों में रोज विवाद रहता था। शनिवार सुबह जुबैर ने फिर से शराब पी और नशा किया। इस बात को लेकर दोबारा विवाद हो गया। आरोप है कि जुबैर ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर निदा को आग लगा दी और खुद भी झुलस गया था। दोनों को पड़ोसियों ने ही अस्पताल भर्ती कराया था। निदा की रविवार को मृत्यु हो गई थी, जबकि जुबैर को दिल्ली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.