लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- नीमगांव थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में आग से झुलसी महिला शिक्षामित्र की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थाना क्षेत्र के अतरौली निवासी 45 वर्षीय शिक्षामित्र सविता देवी मंगलवार को कथित मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर पराली (पयाल) के ढेर में घुस गई थी और उसमें आग लगा ली थी । शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाकर उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था ।बताया जा रहा है कि सविता देवी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थी। उनकी शादी करीब दस वर्ष पूर्व लखीमपुर शहर के मोहल्ला हाथीपुर निवासी शशिभूषण बाजपेई से हुई थी, हालांकि वह अधिकांश समय अपने मायके अतरौली में ही रह रही थी। परिजनों के अनुसार वह काफी समय से मानसिक तनाव में थी। उनक...