आजमगढ़, मार्च 6 -- लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा खास राजा गांव निवासी दया साहनी के घर में अज्ञात कारणों से छह दिन पूर्व भीषण आग लग गई थी। इस अगलगी की घटना में तीन मवेशी झुलस गए थे। जबकि दो बकरियों की मौत हो गई थी। आग से झुलसी भैंस की भी शुक्रवार को मौत हो गई है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जनसहयोग से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...