फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में देवरानी द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाने से झुलसीं जेठानियों में से एक 46 वर्षीय सीमा ने जयपुर स्थित अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरी जेठानी की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। डबुआ थाना पुलिस ने रविवार को इस मामले में गिरफ्तार आरोपी देवरानी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान महिला ने रहस्योदघाटन किया था कि उसकी जेठानियां उसके चरित्र पर सवाल उठाती थीं।वहीं, पुलिस ने रविवार को भी आरोपी महिला से पूछताछ की। महिला ने पुलिस के समक्ष दावा किया कि उनकी भरतपुर स्थित पैतृक जमीन है। इस जमीन को खेती के लिए किसी स्थानीय किसान को दिया हुआ है। जमीन...