सोनभद्र, अप्रैल 22 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय वन रेंज के नवाटोला और सुपाचुआं के जंगल में बुधवार को आग लग गई। इससे 30 बीघा से अधिक जंगल जल गए। जंगल से सटे घरों की तरफ आग पहुंचने पर लोग घर छोड़कर भागने लगे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। म्योरपुर वन रेंज के नवाटोला, सुपाचुआ के जंगल में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे पौधरोपण वाले जंगल सहित 30 बीघा से ज्यादा जंगल जल गया। जंगल के सटे घरों की तरफ आग बढ़ी तो लोग घरों से निकल कर भागने लगे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच राजेंद्र के घर के पास रखा धान के पुआल में आग पकड़ लिया ,और उसकी लपट की चिंगारी घरों पहुंचने लगी मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और घरों की तरफ बढ़ रहे आग पर काबू पाने में सफल रहा। राजिंदर के अलावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.