चाईबासा, मार्च 13 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरकेला गांव निवासी 19 वर्षीय गणेश बोइपाई की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। आग से झुलसने से उसे बुधवार को रात में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।जहां इलाज के दौरान गुरुवार के देर रात में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार के रात में मृतक के घर में लकड़ी चूल्हा में खाना बनाया जा रहा था। इसे मिर्गी बीमारी की शिकायत थी। वह अचानक जलते लकड़ी चूल्हा में गिर गया, जिसे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे घटनास्थल से उठाकर बुधवार को देर रात में ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार के रात में मौत हो गई। घटना की सूचना पाते हैं सदर थाना पुलिस सदरअस्पताल लाई और शव को अपने कब्जे में लेकर ोस्टमार्टम कराने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।परिजनों ने बताया कि मृतक को मिर...