खगडि़या, अप्रैल 5 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझरा मौजा बहियार में शुक्रवार की देर रात हुई घटना में कई एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई। इस घटना में किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात शरारती तत्वों ने किसानों की खून-पसीने की कमाई को आग के हवाले कर दिया। खेतों में कटाई के बाद थ्रेसिंग के लिए जमा करके रखी गई गेहूं की फसल को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार तीन अलग-अलग स्थानों पर गेहूं का ढेर लगा हुआ था। किसान अगली सुबह मशीन से अनाज निकालने की तैयारी में थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। रात के अंधेरे में अचानक लगी आग की भीषण लपटों ने देखते ही देखते पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि दूर-दराज के गांवों में भी अफरातफरी का माह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.