रायबरेली, अप्रैल 11 -- सरेनी,संवाददाता। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई अग्निकांड की घटनाओं में किसानों के खेतों में तैयार खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग की घटनाओं की सूचना दिए जाने के बाद भी मौके पर समय से पुायर बिग्रेड की टीम नहीं पहुंची। गांव के लोगों ने किसी तरह से लगी आग को बुझाया। सरेनी थाना क्षेत्र के बोड़ी खेड़ा मजरे हथनासा गांव के रहने वाले किसान ओमप्रकाश त्रिवेदी के खेत में शनिवार दोपहर को अचानक आग लग गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग की लपटों से जूझने लगे, लेकिन तेज हवा के रुख से उनकी एक नहीं चली। ग्रामीणों ने किसी तरह से पेड की टहनियों से आग काबू किया। लेकिन दो बीघे गेहूं आग की लपटों की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के समय विद्युत आपूर्ति बंद थी आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सक...