हरदोई, अप्रैल 21 -- पाली। बन्द पड़े एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आगजनी की घटना से मकान के दरवाजे, खिड़की व छप्पर जलकर खाक हो गए। गृहस्वामिनी ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। कस्बा के मोहल्ला बेनीगंज निवासी नारायण देवी पत्नी स्वर्गीय महेंद्र कुमार बाजपेई का एक मकान थाना क्षेत्र के गांव बेगराजपुर में स्थित है। वह कुछ समय से कस्बा में बने मकान में रहने लगी। बेगराजपुर में बने मकान में ताला पड़ा रहता था। मंगलवार को मकान में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर गए। यह भी पढ़ें- छप्पर में आग लगने से गृहस्थी जली, अज्ञात पर आग लगाने का आरोप तबतक आग बुझाई जा चुकी थी। इस दौरान दरवाजे, खिड़की एवं छप्पर पूरे तरीके से जल गया। यह भी पढ़ें- प्रधानाचार्य के मकान में चोरी के बाद आगजन...