लखनऊ, मई 21 -- मोहनलालगंज के नवजीवन इंटर कालेज के पास कूडे में किसी ने आग लगा दी जिससे बिजली विभाग का भूमिगत केबल जल गया जिससे कई फीडरों की बिजली बंद की गई। जो दो घंटे बाद बहाल हो सकी। वही औद्योगिक फीडर की लाइन में फाल्ट होने से दोपहर एक बजे से गुल हुई बिजली शाम सात बजे तक भी बहाल नही हो सकी थी।पांच घंटे बाद कुछ हिस्सों में जरूर बिजली बहाल हो सकी थी। केबिल जलाने की सूचना बिजली विभाग ने पुलिस को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...