नोएडा, अप्रैल 18 -- दनकौर। नोरंगपुर गांव में शनिवार दोपहर एक किसान की झोपड़ी में लगी भीषण आग से चार गोवंश की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। गांव के बिजेंद्र अपने खेत पर झोपड़ी बनाकर रहते हैं। दूसरी झोपड़ी में उन्होंने चार गोवंश बांध रखे थे। शनिवार दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देखते ही किसान ने शोर मचाया और खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक चारों गोवंश बुरी तरह झुलस चुके थे और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- भुसैले में लगी आग, महिला झुलसी, बछिया की मौत घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.