हरदोई, जून 23 -- मल्लावां। कम्पाइंड मशीन से फसल काटने के बाद आग लग गई। इससे तीन किसानों की ढाई बीघा मक्के की फसल जलकर राख हो गई। नई बस्ती मोहिउद्दीनपुर निवासी रघुनंदन ने बताया कि गांव के रामकिशोर ने अपने खेत में कम्पाइंड से फसल कटाई थी। उसके बाद बाद उसमें आग लग गई। इससे मेरा स्वयं का 10 बिस्वा, मुन्ना लाल का 15 बिस्वा और बसंतलाल का 5 बिस्वा मक्का की खड़ी फसल खेत में ही जल गई। आग अपने निजी संसाधन से किसानों ने बुझाई। पीड़ित किसानों ने मांग का पत्र कोतवाल मल्लावां को देकर कार्यवाही की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...