रायबरेली, मार्च 24 -- शिवगढ़ संवाददाता। शिवगढ़ थानाक्षेत्र के गढ़ी मजरे के देहली गांव स्थित दो झोपड़ियों में आग लग गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। इस दौरान ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। शिवगढ़ थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी के मजरे देहली में मंगलवार को दो झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। इससे आस-पड़ोस के लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना के समय झोपड़ियों में रहने वाले परिवार खेतों पर काम कर रहे थे। गढ़ी मजरे के देहली गांव निवासी श्रीराम ने बताया कि मंगलवार को वह परिवार समेत खेतों में काम करने गए थे। इस बीच संदिग्ध अवस्था में उनकी झोपड़ी में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। श्रीराम...