बाराबंकी, मई 22 -- कोठी। क्षेत्र के सेमरी गांव में गुरुवार शाम को अज्ञात कारणों से छह घरों में आग फैल गई। देखते ही देखते इन घरों में रखी लाखों रुपये की गृहस्थी जल का नष्ट हो गई। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया है। उनके मुताबिक करीब चार लाख रुपये की गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया है। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी रामविलास मल्लाह पुत्र कुन्नू मल्लाह के घर में अज्ञात कारणों से आग फैल गई। उसकी लपटों को देखते हुए चीखपुकार मच गई। लोग घरों से पानी की बाल्टी लेकर आग बुझाने की प्रयास करने लगे। मगर सूचना पर पहुंची स्थानीय फायर ब्रिगेड टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान उनके भाई कमलेश, नौमी लाल बसंत व उनके भतीजे समेत छह घरों में रखी लाखों रुपए की गृहस्थी बिस्तर, अनाज, कपड़ा, साइकिल, दस्तावेज व नगदी...