अयोध्या, अप्रैल 11 -- सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इब्राहिमपुर कंदई गांव में शनिवार की दोपहर बाद संदिग्ध रूप से लगी आग से 14 बीघे से ज्यादा की राजेश्वरी सिंह के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर पहुंचे फायर सर्विस के कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर सर्विस क्षेत्र प्रभारी प्रीतम ने कहा कि आग बुझाने के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि खेत मालकिन राजेश्वरी सिंह और उनकी बहन के बीच खेत के बंटवारे को लेकर मुकदमा चल रहा है। जमीनी विवाद की रंजिश में किसी ने आग लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.