मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- गायघाट, एक संवाददाता। बोआरीडीह पंचायत के दहिया पछीयारी टोला में बुधवार अहले सुबह आग लगने से दो घर राख हो गए। अग्निपीड़ित राधेश्याम सिंह और घनश्याम सिंह के घर में रखे कपड़े, बर्तन व अनाज समेत सभी सामान जल गए। अगलगी में करीब चार लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि अग्निशमन दल को सूचना देने के बावजूद समय पर नहीं पहुंचा। सीओ शिवांगी पाठक ने बताया कि जांच कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.