महोबा, मार्च 26 -- पनवाड़ी, संवाददाता। गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी से किसान के खेत में खड़ी फसल स्वाहा हो गई। चार बीघा में खड़ी गेंहू की फसल नष्ट होने से किसान परेशान है। थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी किसान मुन्नी लाल राजपूत के खेत में गुरुवार को एकाएक आग लग गई। किसान कुछ समझ पाते इसके पहले ही आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। खेत में खड़ी फसल जलने लगी तोआस पास के किसान एकत्र हो गए। सूचना दमकल को भी दी गई। आग बढ़ने से आस पास के किसानों के खेतों तक आग पहुंचने का खतरा बढ़ गया। किसानों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया। मगर तब तक चार बीघा की फसल खाक हो गई थी। पीडित ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से खेत की फसल खाक हो गई है। सूचना पर मौके पर लेखपाल अजय कुमार ने जांच ...