पीलीभीत, अप्रैल 11 -- बीसलपुर। बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर खमरिया नवदिया में चार किसानों के गेहूं की फसल में लगी आग से भारी नुकसान हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर एक प्राइवेट स्कूल के पास खमरिया नवदिया का रकवा लगता है। शुक्रवार को किसी तरह से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे चार किसानों लक्ष्मी देवी, मनीष प्रजापति, आशुतोष प्रजापित व निर्मल सिंह का 27 बीघा गेहूं आग की चपेट में आ गया। गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना मिलते ही तहसीलदार हबीब अंसारी मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू पाया गया। अनुमान लगाया जा रहा है किसी ने गेहूं में बीड़ी फेक दी है इसी कारण आग लगी है। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि जिन किसानों के गेहूं की फसल जल गई क्षति का ...