नोएडा, अप्रैल 28 -- दनकौर। नवादा गांव में सोमवार देर रात तेज आंधी में लगी आग से चारा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जयकिशन ने अपने खेत में सूखा चारा भूसा रखा था। सोमवार रात अचानक तेज आंधी चली। इस दौरान किसी तरह चिंगारी भूसे के ढेर में गिरने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद कई घंटे बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित किसान जय किशन ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही यह चारा तैयार किया था। आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित किसान ने क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजे की मांग प्रशासन की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.