मोतिहारी, दिसम्बर 22 -- मधुबन। मधुबन अंचल के दुलमा ग्राम के वार्ड नंबर- 5 में सोमवार को आग लगने से राज किशोर राम का घर जलकर राख हो गया है। आग गैस सिलेंडर से लगी है। इस घटना में घर में रखे खाद्यान्न, वस्त्र, फर्नीचर, आभूषण, नकद रूपए, बर्तन, पंखा आदि सबकुछ जलकर नष्ट हो गया है। लाखों रुपए की संपत्ति की क्षति पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया। अग्नि पीड़ित परिवार के समक्ष भोजन, वस्त्र व आवास की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है। ठंड के इस मौसम में पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। मुखिया बेबी यादव के प्रतिनिधि धनंजय यादव ने बताया कि अगलगी की इस घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दे दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...