आग से घर जलकर राख गृहस्वामी झुलस हुए घायल
बगहा, मई 31 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया के गीधा गांव में शनिवार की देर रात आग लगने से एक फूस का घर जलकर राख हो गया। घटना में चार बकरियां जलकर मर गयी, वही आग से झुलसकर गृहस्वामी समेत दो भैंस घायल हो गए। घर में रखे साईिकल, अनाज, कपड़ा, बर्तन आदि भी जलकर खाक हो गया। घटना में करीब 3 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग की चपेट में आए परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। गीधा गांव के वार्ड संख्या-3 निवासी गृहस्वामी हरिराज साह ने बताया कि शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह घर में अकेले सोने चले गए। तभी रात करीब एक बजे उन्हें आग की गर्मी का एहसास हुआ। उठा तो देखा कि घर से आग की लपट उठ रहा है। उन्होंने आनन-फानन में दोनों भैंस, बाइक समेत कई सामान निकाले,तबतक चार बकरियां जलकर खाक हो गयी। गृहस्वामी भी आग में झुलस गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.