मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुशहरी, हिसं। मुशहरी प्रखंड के मणिका हरिकेश पंचायत के वार्ड संख्या-13 सूतिहरा गांव में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में सुकन महतो की एक दुधारू गाय, बछड़ा तथा छह बकरियां भी झुलसकर मर गईं। पीड़ित विनय कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। शुक्रवार तड़के आग लगने की शोर सुनकर नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो घर धू-धू कर जल रहा था और मवेशी भी आग की लपटों में घिर चुके थे। आग इतनी तेज थी कि घर में रखे अनाज की बोरियां, राशन समेत सभी घरेलू सामान निकालने का वक्त नहीं मिला। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग मुशहरी को दी गई। जब तक अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाने का काम शुरू किया, जब तक काफी देर हो चुकी थी। पूर्व जिला पार्षद मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ. सुनील कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.