बांदा, मई 1 -- कमासिन। म पंचायत मुसीवा में रात में आग से घर गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कमासिन थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। राजस्व निरीक्षक को जानकारी देने पर मौके पर नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित ज्ञानचन्द्र और रामसजीवन ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन घर में रखा अनाज, भूसा और घर का खपरैल आदि जलकर राख हो गया है। वहीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा ने पीड़ित परिवार की हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...