रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- अरुण दुबे, गूलरभोज। शनिवार को अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग ने गेहूं की एक एकड़ फसल को राख कर दिया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गोविंदपुर निवासी दलवीर सिंह का गूलरभोज-गदरपुर मार्ग के पास खेत है। इसमें लगभग एक एकड़ में गेहूं की फसल खड़ी थी। शनिवार को अचानक खेत में आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण और खेत मालिक तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, अन्यथा आसपास की सैकड़ों एकड़ फसल भी इसकी चपेट में आ सकती थी। हालांकि, तब तक करीब एक एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। क्षेत्रीय जनप्रतिनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.