फतेहपुर, मार्च 5 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर मजरे रायपुर भसरौल में गुरुवार शाम अज्ञात कारण से छप्पर में आग लग गई। छप्पर के नीचे बंधी भैंस आग की चपेट में आ कर बुरी तरह से झुलस गई। पीड़ित श्रीचंन्द्र निषाद ने बताया कि जब आग लगी तब हम सभी लोग खेत में लाही काट रहे थे। आग लगते ही ग्रामीणों ने मदद की जिससे आग बुझाई जा सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...