उन्नाव, अप्रैल 25 -- औरास। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर अजिगांव मजरा महबूबखेड़ा गांव की रहने वाली वृद्धा रामरती कच्चे मकान में रहती थी। शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। जिससे घर की गृहस्थी का सामान जल गया और एक बकरी की जलने से मौत हो गई। घर में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से बच गया। वरना हादसा भयावह हो सकता था। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वृद्धा रामरती घर में अपने छोटे बेटे के साथ रहती है। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया है। यह भी पढ़ें- अगलगी में तीन रिहायशी टीनसेड जला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.