बरेली, अप्रैल 13 -- सिंगोती गांव में दर्जनों खेतों में खड़े गेहूं में आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चला। फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले किसान और पुलिस खुद आग बुझाने में जुट गए। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। आग से दर्जनों किसानों की फसल राख हो गई। राजस्व टीम ने मौके पर जाकर फसल के नुकसान का जायजा लिया। पीलीभीत बॉर्डर पर बसे गांव बहादुरपुर नीचा गांव के खेतों से लगी आग सिंगोती गांव तक जा पहुंची। एक खेत में गेहूं की फसल में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर आसपास के दर्जनों खेतों को चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- भीषण आग से 10 बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों को भारी नुकसान जिससे दर्जनों किसानों का खड़ा गेहूं जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही किसान वहां पहुंच गए और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने तक पुलिस और कि...