भभुआ, दिसम्बर 18 -- भगवानपुर। मुंडेश्वरी धाम परिसर के पास अलाव से शरीर गर्म करने के दौरान गुरुवार को एक किशोर झुलस गया। घायल 12 वर्षीय मोनू कुमार सोनहन थाना क्षेत्र के इटाढ़ी गांव निवासी रिंकू गोंड का पुत्र है। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। महिला के साथ मारपीट कर की छेड़खानी भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ मारपीट कर छेड़खानी की गई। पीड़िता ने नगर थाना में अपने ही गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। मुकदता में कहा गया है कि बुधवार को वह अपने गांव के मंदिर के पास जा रही थी। उसी समय गांव के तीन लोगों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट कर गहना भी ले लिए। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.