सोनभद्र, मार्च 14 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काडांड मार्केट में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में कबाड़ की दुकान में आग लग गई। इससे कबाड़ी की दुकान सहित एक कार जल गई। चिल्काडांड मार्केट निवासी विनोद केशरी उर्फ बबलू केशरी का कबाड़ की दुकान थी। ठीक उसी के बगल में वीरेंद्र केशरी की चाय, समोसा, नमकीन की एक गुमटी रखी थी। कोयले की भट्टी से आग लगने की संभावना लोगों ने जताई है। लोगों ने आशंका जाहिर की है कि गुमटी में आग लगने से बगल में कबाड़ की दुकान भी उसी चपेट में आ गई। आग की लपटे इतनी तेज थी की हाहाकार मच गया। बताया कि कबाड़ की दुकान में रखे कार्टून, पेपर, कॉपी किताब, कांटा सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। बताया की आग की चपेट में आकर अवधेश केसरी की एक कार भी जलकर खाक हो गया। वहीं अवधेश सोनी की एक और कार 5-7 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.