चंदौली, अप्रैल 12 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। गेहूं की फसल पककर तैयार है। किसान कटाई और मड़ाई में जुटे हुए है। इसी में अचानक लग रही आग से उनकी गाढ़ी कमाई जलकर राख हो रही है। शनिवार को जिले के सकलडीहा, शहाबगंज और धीना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी आग से लगभग 175 बीघे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। वही इसकी जानकारी होने पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने सकलडीहा में अगलगी स्थल पर पहुंचकर किसानों से इसके बारे में जानकारी ली। साथ ही उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार, अमावल से लेकर डैना, मनियापुर, बभनपुरा गांव में शनिवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से किसानों की गेहूं की खेत में आग लगने की सूचना मिलते ही...