मोतिहारी, फरवरी 26 -- चिरैया। थाना क्षेत्र के कोलासी गांव में बुधवार की देर रात अचानक आग लगने से दो मवेशी सहित करीब एक लाख रुपये की सम्पत्ति जलकर राख हो गई है। मामले को लेकर अग्नि पीड़ित व गांव निवासी गगनदेव राय ने थाना व अंचल को सूचना दे दिया है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के समय गृहस्वामी गांव में आई बारात देखने गया था। इसी क्रम में घर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तीव्र थी कि ग्रामीण उसके आस पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अग्निशामक दल ने आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अग्निशामक दमकल समय पर नहीं पहुंचती तो कई घर चपेट में आ जाता। आग लगी की इस घटना में दो बकरी का बच्चा, पांच हजार रुपये नगद ,एक साईकिल, बर्तन, अनाज, फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.