आग से उजड़े परिवार की मदद को आगे आया समाज, जरूरी सामान भेंट कर बढ़ाया हौसला
औरैया, जून 6 -- औरैया, संवाददाता। सैनिक कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में सब कुछ गंवा चुके एक परिवार की मदद के लिए सामाजिक संगठन आगे आए हैं। शनिवार को श्री पोरवाल सभा रजि. औरैया के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर दैनिक उपयोग का सामान, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुएं भेंट कीं। मदद मिलने पर पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि बीते 2 जून की रात सैनिक कॉलोनी के ब्लॉक-9 स्थित चौथी मंजिल पर रहने वाले दीपू पोरवाल के मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर, राशन और अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दीपू पोरवाल की वृद्ध मां सुशीला देवी भी झुलस गई थीं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया था। घटना की जानका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.